बरेली: आईवीआरआई पुल पर चलते-चलते महिंद्रा कार बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान, मचा हड़कंप
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आईवीआरआई पुल पर चलती महिंद्रा कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। कार चला रहे युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब दो बजे कार डेलापीर की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी आईवीआरआई