धमतरी: गंगरेल बांध के पास नहर में गिरी नीलगाय, जान बचाने के लिए करती रही जद्दोजहद
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी वन परिक्षेत्र के गंगरेल बांध के पास नहर में वन्य प्राणी नीलगाय विचरण करते समय अचानक नहर में गिर गई। जो नहर से बाहर निकलने काफी प्रयास करती नजर आई। आखिर में करीब घंटे भर तक संघर्ष करने के बाद नीलगाय बाहर निकलने में कामयाब रही। बाहर निकालने के बाद नीलगाय जंगल की ओर भाग गई। इस घटना में नीलगाय चोटिल भी हुई है।