श्रीगंगानगरजिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेतिया चौकी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 7 बजे पुलिस ने बसती चौक से सद्भावना नगर रोड स्थित टाइनी टॉट्स स्कूल के पास से बादशाह (30) निवासी लालचंद की ढाणी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच जारी है।