गिरिडीह: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चल रहे जनसंख्या स्थिरता अभियान के तहत सदर अस्पताल परिसर से निकली गई एक रैली
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चल रहे जनसंख्या स्थिरता अभियान के तहत गुरुवार की सुबह 8 बजे सदर अस्पताल परिसर से एक रैली निकाली गई। रैली में जिलेभर से आए सहिया और एएनएमटीसी की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और परिवार नियोजन तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जागरूकता संदेश दिए।