मुरैना नगर: राजपूत होटल के सामने रॉयल मल्टी के नीचे सर्विस लेन पर ट्रक हुआ खराब,लगा जाम,वीडियो वायरल से हड़कंप लोग परेशान हुए।
मुरैना शहर के नेशनल हाईवे-44 की सर्विस लेन पर राजपूत होटल के सामने रॉयल मल्टी के नीचे मार्केट में सामान लेकर आया एक ट्रक अचानक खराब हो गया,जिससे बैरियल चौराहे से ग्वालियर जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया।यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रयास किए, लेकिन ट्रक चालू नहीं हुआ।किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिए।लोग परेशान रहे, करीब दो घंटे जाम लगा रहा।