गुरारू: गुरारू में विकसित भारत रोजगार आजीविका गारंटी योजना पर प्रशिक्षण आयोजित
Guraru, Gaya | Jun 30, 2026 प्रखंड स्थित सर्वोदय विद्या मंदिर के सभागार में विकसित भारत रोजगार आजीविका गारंटी योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार सृजन तथा पंचायत स्तर पर विकास कार्यों पर चर्चा हुई।