कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम ढौठवा से गुरुवार 2 बजे पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ढौठवा गांव निवासी पप्पु यादव उर्फपप्पु कुमार पिता भीम यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने सनहा दर्ज कर लिया है।