सासाराम: चलनिया सागर रामेश्वरगंज मोहल्ले में हुई मारपीट मामले में तीन लोगों पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sasaram, Rohtas | Jun 15, 2024 सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के चलनिया सागर रामेश्वरगंज के वार्ड नंबर 40 में पप्पू गद्दी के साथ सोनू गद्दी, अलगू गद्दी एवं राजू गद्दी के द्वारा पिछले 11 जून को मारपीट की गई थी। जिसकी प्राथमिकी पप्पू गद्दी ने शनिवार को नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस कांड दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।