अंबाह: रुअर नहर पुलिया पर ऑटो और स्कूल वैन की भिड़ंत, चार घायल, तीन मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Jul 7, 2026 अंबाह के रुअर नहर पुलिया पर मंगलवार दोपहर ऑटो और स्कूल वैन की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल अंबाह पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल गिर्राज तोमर, शकुंतला और महादेव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया, जबकि ऊषा निषाद का उपचार अंबाह में किया गया।