जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने की अपील: जनकल्याण शिविरों का उठाएं लाभ, 15 से 18 जून तक लगेंगे कैंप
जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने जिले के नागरिकों से 15, 16 और 18 जून को लगने वाले जनकल्याण शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।