मेदिनीनगर (डालटनगंज): राजहरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है.कई ट्रेनों को डाइवर्ट
पलामू जिले के राजहरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा हुआ।एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे अप लाइन पर परिचालन पूरी तरह प्रभावित हुआ और रेल परिचालन ठप हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे के हाजीपुर जोन को घटना की जानकारी दे दी गई है।