लोहरदगा: "श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में आरोपों पर निष्पक्ष फैसला हो, किसी को न बचाया जाए, सांसद सुखदेव भगत।
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने सोमवार दोपहर 12 बजे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति में सत्य, न्याय और मर्यादा के सर्वोच्च आदर्श हैं। ऐसे में उनके नाम पर होने वाली किसी भी बैठक या निर्णय प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और ईमानदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।