चकिया: सोनहुल में शौर्य ऊर्जा सोलर प्लांट अभियान का प्रचार, ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई
चकिया क्षेत्र के सोनहुल गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 03 बजे सरकार द्वारा चलाए जा रहे शौर्य ऊर्जा सोलर प्लांट अभियान के तहत प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एलईडी वाहन के माध्यम से ग्रामीणों को योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और बिजली के खर्च से राहत दिलाना है।