गुना नगर: कैंट थाने के सामने पारदी महिलाओं का हंगामा, मासूम को जमीन पर पटकने की कोशिश, पुलिस ने लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुना के केंट थाने के बाहर पारदी समाज की महिलाओं और परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया और युवकों की रिहाई की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों को फंसाया गया है, जबकि पुलिस का कहना है कि गादेर लूट कांड के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी रही।