कन्नौज: जिले में शनिवार को गौवंश संरक्षित अभियान के दौरान 35 गौवंश को भेजा गया गौशाला, अभितक कुल 1448 पकड़े गए गौवंश।
कन्नौज जिले में आवारा गोवंशों के संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के माध्यम से लगातार गोवंशों को गौशाला भेजा जा रहा है। शनिवार को जिले में अभियान के दौरान 35 गौवंश को पकड़कर संरक्षित किया गया। जनपद में यह अभियान 8 फरवरी से शुरू हुआ और अभी तक कुल 1448 गौवंश को पकड़कर गौशाला में ले जाया गया है।