कन्नौज: बुढ़पुरवा गांव पहुंचे सपा नेता नबाव सिंह ने मृतक के परिवार से की मुलाकात, सरकार से की ₹50 लाख मुआवजा देने की मांग
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के बुढ़पुरवा गांव में सुसाइड करने वाले युवक के परिजनों से सपा नेता नबाव सिंह यादव ने मुलाकात की है। नौकरी ना मिलने से परेशान युवक ने आत्महत्या की थी। नबाव सिंह ने सरकार से मृतक के परिजनों को ₹50 लाख मुआवजा देने की मांग की है।