बागपत: पक्का घाट बागपत पर एक युवक ने ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल
सोमवार की सुबह करीब साढे आठ बजे पक्का घाट बागपत पर एक युवक द्वारा ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाते हुए स्टंट करता दिखाई दे रहा है, जिससे आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।