बहराइच: विश्ववरीय के पास बाइक सवार की मवेशी से हुई टक्कर, हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल
जिले के नानपारा रोड के पास विश्ववरीय के पास रिश्तेदारी से वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार की मवेशी से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 के ईएमटी अखिलेश व पायलट के द्वारा उन्हें 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया है। जहां भर्ती कर इलाज जारी है। ईएमटी ने बताया कि तीनों लोग घायल अवस्था में मिले थे। जिन्हें भर्ती कराया गया।