बहराइच: रिसिया थाना क्षेत्र में मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बहराइच एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृंदा शुक्ला ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि रिसिया थाना क्षेत्र में मासूम की हत्या करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी बताया कि अभियुक्तों द्वारा मासूम को ट्रैक्टर से कुचलकर उनकी निर्मम हत्या की गई थी जिस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।