बहराइच: बहराइच तहसील सदर में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक कर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बहराइच तहसील सदर में भारतीय किसान यूनियन टिकट के पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसील सदर प्रांगण में एक बैठक कर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि एमएसपी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।