गिरिडीह: गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की मांडू थाना अंतर्गत बालसेग्रा गांव मे पत्थर से हमला कर दी गई हत्या,पुलिस मामले की कर रही जांच
गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसेग्रा गांव में पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह 8 बजे से ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।बालेश्वर पटेल हूल दिवस के अवकाश पर अपने पैतृक गांव बालसेग्रा गए हुए थे। मंगलवार सुबह वे अपनी जमीन देखने के लिए खेत पहुंचे थे।