नौबतपुर: नौबतपुर के पिपलावां थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ पिता और दो पुत्र गिरफ्तार
नौबतपुर के पिपलावां थाना पुलिस ने शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अहुआरा गांव में छापेमारी कर एक घर से अवैध हथियार और कारतूस बरामद करते हुए पिता और उसके दो पुत्रों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक दोनाली बंदूक,दो कट्टा तथा 8 राउंड जिंदा गोली बरामद की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामनसीब सिंह उनके पुत्र ओम प्रकाश और धनंजय