धनवार: तेज रफ्तार ट्रेलर हुआ अनियंत्रित, कई दुकानें क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान
खोरीमहुआ चौक पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर के अनियंत्रित हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। ट्रेलर ने सड़क किनारे लगे कई फल दुकानों और ठेलों को रौंद दिया, जिससे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई।