हुसैनाबाद: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा जपला, प्रथम सावन पर निकली भव्य पैदल कलश यात्रा
हुसैनाबाद (जपला)। प्रथम सावन के अवसर पर गुरुवार सुबह जपला स्थित उपरी कला से श्रद्धालुओं ने भव्य पैदल कलश यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालु देवरी कला स्थित सोन नदी तट पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश में जल भरकर शिवालय पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवालय में पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के