हंडिया: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
हंडिया थाना क्षेत्र के पिलर नंबर 09 के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक दयालपुरा निवासी बताया जा रहा है। सोमवार 12 बजे जानकारी सामने आई।