दरभंगा: शुभंकरपुर: बद्री नारायण मंदिर का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अन्य जिलों से भी पहुंचे लोग
दरभंगा के शुभंकरपुर में स्थित बद्रीनाथ मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वही भगवान बद्री नारायण के दर्शन करने के लिए दूसरे जिले से भी लोग पहुंच रहे हैं। इस संबंध में मंदिर परिसर में मौजूद सदस्यों ने सोमवार को दिन के 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि साल में एक बार अक्षय तृतीया के दिन पट खोला जाता है। यह मंदिर काफी पुराना मंदिर है।