नामकुम: चुटिया थाना परिसर में रील बनाना एक युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने कराई परेड
Namkum, Ranchi | Jul 7, 2026 चुटिया थाना परिसर में रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक को हिरासत में लेकर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने उसकी परेड कराई। वहीं इस दौरान पुलिस ने लिखित माफीनामा और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का बांड भरवाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवक को पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस और समाज से माफी भी मांगी।