सीतापुर: इमलिया सुल्तानपुर इलाके में थ्रेसर से गेहूं खाँदते समय युवक का हाथ कटा, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव में थ्रेसर से गेहूं खादते समय अचानक एक युवक का हाथ मशीन में फंस गया था। जिससे युवक का हाथ कटकर युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया था घायल हुए युवक को उपचार के लिए परिवार वालों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र से सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार जारी है।