प्रतापपुर: बनारस मुख्य मार्ग के 11 नंबर पर ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक घायल
प्रतापपुर क्षेत्र के बनारस मुख्य मार्ग स्थित 11 नंबर के पास रविवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायल चालक को बाहर निकाला।