बेरमो: कुरपनिया में 55.50 लाख से बनेगा दो मंजिला स्वास्थ्य उपकेंद्र, जिला परिषद सदस्य टीनू सिंह ने किया शिलान्यास
Bermo, Bokaro | Jun 20, 2026 बेरमो प्रखंड अंतर्गत कुरपनिया पंचायत में 15वें वित्त आयोग के मद से दो मंजिला, पांच कमरों वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शनिवार को शिलान्यास हुआ। जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह ने 55 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले केंद्र की आधारशिला रखी। यह अनुशंसा भी जिप सदस्य ने ही की थी।