बालाघाट: मधुमक्खी के रस वाले पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति मधुमक्खी के हमले से गिरा, मौके पर हुई मौत
लामता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भालेवाड़ा के डोंगरबोडी निवासी आधार सिंह परते (52) की मधुमक्खियों के हमले और पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आधार सिंह अपने कुछ साथियों के साथ 19 मई की रात जंगल में मधुमक्खी का रस निकालने गया था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों