हुसैनाबाद: सोहेया पहाड़ हादसे पर भड़के कर्नल संजय सिंह, बोले— एक और जान गई, अब जवाबदेही तय हो!
हुसैनाबाद सोहेया पहाड़ खनन क्षेत्र में गहरे गड्ढे में डूबने से 24 वर्षीय युवक लवकुश कुमार गुप्ता की हुई मौत के बाद किसान ब्रिगेड के संरक्षक कर्नल संजय कुमार सिंह ने शनिवार को मृतक के पैतृक गांव पतरा खुर्द पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। कर्नल सिंह ने इस घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए कहा कि खनन के बाद बने गहरे गड्ढों की