बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला जहानपुर स्थित श्री आरएसजी इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान, विधायक व चेयरमैन रहे उपस्थित
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला जहानपुर स्थित श्री आरएसजी इंटर कॉलेज में मंगलवार को दिन में 11 बजे से कॉलेज के मेधावियों का सम्मान समारोह हुआ। शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक रमाकांत गुप्ता तथा प्रधानाचार्या रन्नो गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करके किया। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि चेयरमैन राधा साहू रही।