खुजनेर: राजगढ़ के फतेहपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से कक्षा आठवीं की छात्रा हुई घायल
राजगढ़ के फतेहपुर गांव में मंगलवार को शाम साढ़े 4 बजे करीब अचानक मुर्गी फार्म हाउस पर आकाशीय बिजली गिरने से वहां से गुजर रही कक्षा आठवीं की छात्रा राधा भाई घायल हो गई। जिसे तत्काल उपचार के लिए परिजनों के द्वारा राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।