केकड़ी: केकड़ी में गाजे-बाजे के साथ निकली नमोकार महामंत्र कलश रथ यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण, नगरवासियों ने किया स्वागत
Kekri, Ajmer | Apr 4, 2026 विश्व नमोकार महामंत्र दिवस 2.0 की प्रभावना के लिए नगर में भव्य नमोकार महामंत्र कलश रथ यात्रा शनिवार को शाम 4 बजे तक निकाली गई।यह आयोजन गणाचार्य विराग सागर महाराज की सुशिष्या आर्यिका विनीत ससंघ के पावन सानिध्य में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ।रथ यात्रा का शुभारंभ बोहरा कॉलोनी स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से हुआ।यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया।