गौरिहार: बारीखेड़ा में प्रतिबंध के बावजूद केन नदी से रेत परिवहन? वारीखेड़ा में डंपरों की आवाजाही पर उठे सवाल
गोयरा थाना क्षेत्र के वारीखेड़ा में केन नदी से प्रतिबंध के बावजूद कथित रेत परिवहन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि 30 जून के बाद खनन व निकासी पर रोक होने के बावजूद 24 घंटे डंपरों की आवाजाही जारी है, जिससे जाम की स्थिति भी बन रही है। लोगों ने मांग की है कि यदि किसी ठेका कंपनी को वैध अनुमति दी गई है तो खनिज विभाग इसे सार्वजनिक करे।