कांडी प्रखण्ड में चल रहे इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त तरीके से सम्पन्न हो गया। प्रखण्ड के दो परीक्षा केन्द्र पर इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दिन कुल 947 परीक्षार्थी परीक्षा लिखे। शनिवार को जमा दो उच्च विद्यालय कांडी परीक्षा सेंटर पर संस्कृत व हिन्दी विषय के 491 विद्यार्थी शामिल हुए।