सूरजपुर: ग्राम सिलफिली में श्याम संकीर्तन महोत्सव में उमड़ी श्रद्धा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी हुईं शामिल
ग्राम सिलफिली के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित पंचम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने बाबा श्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।