चरखी दादरी: झोझू कलां के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पोस्टमार्टम हुआ, मामला दर्ज
झोझू कलां के समीप ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बाइक सहित सड़क पर गिर गया व उसे गंभीर चोटें लगी और उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को स्थानीय सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। जहां शनिवार को परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। मृतक की पहचान गुडाना निवासी करीब 49 वर्षीय बलवान के रूप में हुई है।