जगदीशपुर: भागलपुर में बिल्डर की हत्या का राज खुला: महिला मित्र गिरफ्तार, विवाद के बाद धारदार हथियार से की गई हत्या
तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित एक कार्यालय में हुए चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह दोनों के बीच हुआ आपसी विवाद था।