बेंगाबाद: छोटकी खरगडीहा की विशेष ग्रामसभा में विकसित पंचायत का संकल्प, रोड़ के गड्ढे को तालाब जीर्णोद्धार की मांग उठी।
पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा में बुधवार को 11 बजे स्थानीय मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा में पंचायत को आत्मनिर्भर इंफ्रास्ट्रक्चर वाला विकसित पंचायत बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विकसित भारत @ 2047 और ग्राम न्यायालय अधिनियम - 2025 पर विस्तार से चर्चा की गई।