सिसवन: सिसवन प्रखंड में स्वच्छता पर्यवेक्षक और कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Siswan, Siwan | Sep 15, 2025 सिसवन प्रखंड के स्वच्छता पर्यवेक्षक और कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छठे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे पंचायत स्तर पर चलने वाले स्वच्छता कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हड़ताली स्वच्छता पर्यवेक्षकों और कर्मियों में नीतेश कुमार राय, आलोक तिवारी, विनोद यादव और मनोज यादव जैसे लोग शामिल हैं।