कहरा: पटुआहा गांव में ज़मीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ की मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 27, 2024 सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा गांव वार्ड 4 में बड़े भाई कुनकुन शर्मा ने अपने ही छोटे भाई के हिस्से का जमीन जबरन कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट किया है। जिस मारपीट में छोटा भाई जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी छोटे भाई का नाम सिकंदर शर्मा बताया जा रहा है।