भभुआ: भभुआ नौलखा मंदिर में पीएम के जन्मदिन पर लंबी उम्र के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन पूजन
Bhabua, Kaimur | Sep 17, 2025 आज बुधवार को 8 बजे भभुआ नौलखा मंदिर में पीएम के जन्मदिन पर लंबी उम्र के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। इस संबंध में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने बताया कि आज पूरे देश में उनके जन्मदिन पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम कर लोगों को संदेश दिया जा रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज 75वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।