सदर इलाके के इटावा सफारी पार्क में ठंड से शेरों एवं लेपर्ड को बचाने को लेकर सफारी प्रशासन ने हीटर और ब्लोअर लगाए है मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सफारी निदेशक अनिल पटेल ने बताया कि करीब 2 दर्जन हीटर और ब्लोअर के अलावा जानवरों के बाड़े को कवर्ड किया गया है। जिससे भीषण ठंड में परेशानी का सामना ना करना पड़े।