लखीमपुर खीरी जिले के निघासन में पर्यावरण सप्ताह के तहत शुक्रवार को निघासन स्थित सिविल कोर्ट परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बार पदाधिकारियों ने छायादार एवं फलदार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।