बुलंदशहर: गांव शाहपुर कला में बिजली का तार डालने को लेकर हुए विवाद में दबंग पड़ोसी ने पिता पुत्र को मारपीट कर किया घायल
मामला बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर कला का है। जहां बिजली का तार डालने के ऊपर विवाद हो गया। पीड़ित ने बताया कि दबंग पड़ोसी जबरन तार डाल रहा था जिसका उसने मना किया इसी बात को लेकर विवाद हो गया पीड़ित ने आरोप लगाया कि दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की।