बुलंदशहर: खुर्जा थाना क्षेत्र के मोहल्ला फूटा दरवाजा में छत गिरने से एक महिला की हुई मौत
मामला बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र के मोहल्ला फूटा दरवाजा का है जहां छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई जानकारी के अनुसार महिला का नाम भारती है जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है बताया जा रहा है कि महिला उसका पति मजदूरी कर जैसे तैसे अपना गुजारा करते थे मकान पुराना था व छत भी थोड़ी क्षतिग्रस्त बताई जा रही थी जब महिला घर में अकेली थी तो अचानक छत गिर गई।