बुलंदशहर: मामन रोड ठंडी प्याऊ के पास खड़े कैंटर से टकराया ट्रक, एक युवक की हुई मौत व एक हुआ घायल
मामला बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के मामन रोड के ठंडी प्याऊ के पास का है। जहां खड़े कैंटर में पीछे से ट्रक घुस गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया और युवक के शव का पंचनामा भरर में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।