मुरैना नगर: उरेहरा गांव में शादी समारोह के दौरान DJ विवाद पर बारातियों पर फायरिंग,दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती,आरोपियों की तलाश।
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के उरेहरा गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे विवाद के बाद कुछ लोगों ने बारातियों पर फायरिंग कर दी।घटना में निक्की जाटव और वीरबल जाटव छर्रे लगने से घायल हो गए।दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज जारी है।परिजनों ने लाठी-डंडों से मारपीट और अवैध हथियारों से फायरिंग का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।